May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन पाया गया कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना की चपेट में आ गया है। बता दें कि उसे इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इसको लेकर तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को यहां एक सत्र अदालत को दी। छोटा राजन को एम्स में भर्ती के कराने के साथ ही, वहां सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम भी किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक वहां सुरक्षा कड़ी की गई है और किसी को आने जाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि 2015 में छोटा राजन इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था, जिसके बाद से वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है।

वहीं उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने को लेकर सोमवार को तिहाड़ के सहायक जेलर ने फोन के माध्यम से दिल्ली की सत्र अदालत को जानकारी दी कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटे में देशभर में तीन लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 3,23,144 नए मामले आने के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,76,36,307 हो गई है। वहीं एक दिन में देशभर में 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है।

बता दें कि अबतक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है। हालांकि अच्छी बात है कि इस महामारी की चपेट में आने के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी लाखों में है। अभी तक अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed