Samajwadi Party Candidate List: जानिए किसे कहां से मिला टिकट, समाजवादी पार्टी की एक और लिस्ट जारी
पॉलिटिकल डेस्क: Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections-2024) के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की है। सपा ने कुशीनगर और कौशांबी लोकसभा सीट पर कैंडिडेट उतारे हैं। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ़ पिंटू सैंथवार को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने यूपी में अभी तक 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। इंडिया अलायंस में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी राज्य की 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा सपा ने 17 सीटें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दी हैं। बता दें कि यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हों। राज्य में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जायेगा. वहीं चार जून को मतगणना होगी l
NEWS SOURCE : lalluram
