February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राम नवमी के लिए अयोध्या में रामलला का मंदिर सजकर तैयार, जानिए बुधवार को कितने बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

अयोध्या। बुधवार को राम नवमी है। इस अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। राम नवमी पर अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन हो सकें, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी व्यवस्था की हैं। राम नवमी के अवसर पर तड़के 3.30 बजे से ही राम मंदिर में श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। रात 11 बजे तक भगवान रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे।

नए बने राम मंदिर में पहली बार राम नवमी मनाने का वक्त आया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं और सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। भगवान रामलला का जन्मोत्सव 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान 4 मिनट तक सूर्य की रोशनी से उनका अभिषेक किया जाएगा। सूर्य की रोशनी से रामलला के अभिषेक का प्रयोग सफलता से हो चुका है। राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। चर्चा इसकी है कि राम नवमी के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी अयोध्या आ सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, श्रद्धालुओं की जबरदस्त संख्या के कारण वीआईपी दर्शन 19 अप्रैल तक रोक दिए गए हैं।

वहीं, यूपी सरकार ने अयोध्या में राम नवमी के पर्व में जबरदस्त भीड़ होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी है। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट भी हुआ है। यूपी सरकार ने किसी भी आतंकी घटना को रोकने के लिए अयोध्या में एटीएस की तैनाती भी की है। हजारों पुलिसकर्मी अयोध्या में आने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। यूपी के चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र ने अयोध्या में राम नवमी पर्व के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की है।

More Stories

You may have missed