May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद संभालने के बाद सबसे पहले अन्नदाताओं को दी सौगात

नई दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पद संभालते ही सबसे पहले देश के अन्न दाताओं को सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण के अगले दिन अपने तीसरे कार्यकाल में सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने किए जाने के आदेश वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, जिससे देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे।

किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहेंगे। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ये पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जाता है।