April 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : एक-दूसरे के हुए अरमान-अभीरा, करेंगे धूमधाम से दोबारा शादी

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों TRP की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है। सीरियल में फ़िलहाल हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज आप सीरियल में देखेंगे कि कैसे अभीरा की उलझनों का विद्या जवाब देगी वहीं अरमान के लिए अभीरा कुछ ऐसा कर देगी जिसे जानकर दादीसा भी सकते में आ जाएगी। उधर मनीष गोयनका ने भांप लिया है कि रूही अभी भी अरमान से बेइंतहा मोहब्बत करती है। तो चलिए बताते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड के बारे में विस्तार से…

विद्या ने दी अभीरा को सलाह:

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अपने और अरमान के रिश्ते में रूही की मौजूदगी से अभीरा बेहद परेशान है। ऐसे में अभीरा विद्या के सामने अपना दिल खोल कर रख देगी। वो विद्या से कहेगी कि- ”अरमान की मां तो बस पापा के ख्यालों में थी फिर भी आपको इतनी दिक्कत हुई मां, तो रूही तो मेरे और अरमान के बीच में है।” ऐसे में विद्या अभीरा को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह देती है और कहती है कि जो गलती उसने माधव के साथ की वो अभीरा अरमान के साथ न करे।

विद्या अभीरा को ये सच भी बताती है कि रूही और अरमान की शादी की पहल रूही ने की थी और अरमान शादी के लिए बस इसलिए माना था क्योंकि विद्या चाहती थी। इसके बाद विद्या अभीरा से ये भी कहती है कि पहला प्यार होना जरुरी है पर उससे ज्यादा जरुरी है किसी का आखिरी प्यार होना।

अभीरा ने केस लिया वापस:

इसके बाद आप देखेंगे कि अभीरा कोर्ट में केस जीतने ही वाली होती है कि ऐन वक़्त पर वो अपना केस वापस ले लेती है और जज से कहती है कि वो आउट ऑफ़ द कोर्ट मॉनिटरी सेटलमेंट करना चाहती है। इसके बाद 2 लाख के सेटलमेंट और मेडिकल कंपनसेशन पर केस रफा दफा हो जाता है। इससे जहां अरमान और मनीष बेहद खुश हैं वहीं दादीसा ये जानकर शॉक्ड हो जाती हैं।

मनीष ने मांगी अभीरा से माफ़ी:

इसके बाद मनीष अभीरा के प्रति अपने दुर्व्यवहार के लिए माफ़ी मांगता है। गोयनका हाउस पहुंच कर स्वर्णा रूही को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है लेकिन रूही वहां से चली जाती है। दरअसल, अरमान और अभीरा की गलतफहमी दूर हो जाने से रूही एक बार फिर से चिढ गई है। लेकिन इस बार ये सब मनीष ने नोटिस कर लिया है और उसे पता चल गया है कि रूही अब भी अरमान से प्यार करती है।