पार्थ समथान का अपनी ही को-एक्ट्रेस के साथ हुआ विवाद, रुकी सीरियल की शूटिंग
नई दिल्ली। टीवी के जाने-माने अभिनेता पार्थ समथान ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया। पार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखकर अपने फैंस को ये बात बताई। हालांकि पार्थ ने ये फैसला यूँ ही नहीं लिया बल्कि ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया जहां उनके परिवार को भी टारगेट किया जा रहा था। अब बताया जा रहा है कि पार्थ समथान का अपनी को-एक्ट्रेस ऋषिता कोठरी से विवाद भी हो गया है।
पार्थ समथान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। क्यूंकि, वो इस ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान हो गए है जहां उनके परिवार और माता-पिता को भी टारगेट कर ट्रोल किया जा रहा है। हेट दिया जा रहा है। पार्थ ने आगे लिखा उन्हें पता है ये सब कौन करवा रहा है लेकिन फिलहाल वो ये साइबर कंप्लेन कर कर थ्री थक गए हैं और मानसिक शांति चाहते हैं इसलिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। पार्थ ने बताया कि बॉट अकाउंट्स से उन्हें टारगेट किया जा रहा था।
अब इस पूरे मामले ने तूल तब पकड़ा जब इस मामले में पार्थ की को-स्टार ऋषिता कोठारी का नाम आने लगा। दरअसल, पार्थ और ऋषिता फ़िलहाल कलर्स के शो “सहर होने को है” में मेन लीड माहिद और सहर की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पार्थ को ये टार्गेटेड हेट दिलवाने का काम ऋषिता के रूमर्ड बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने किया है। सूत्र ये भी बताते हैं कि पार्थ ने सहर के सेट पर ही इस बात को लेकर ऋषिता को कॉन्फ्रंट किया और उस दौरान ऋषिता और पार्थ के बीच बड़ा झगड़ा हो गया।
इन सब के बीच सहर में सेट पर पुलिस भी आई। हालांकि, पुलिस पार्थ के द्वारा फाइल किए गए साइबर कंप्लेन के संबंध में पार्थ से मिलने आई थी जिस कारण सहर की शूटिंग भी काफ़िर देर के लिए रुक गई हालांकि बाद में शूटिंग शुरू हो गई थी।
