April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रोजगार के लिए बड़े एलान, कैंसर की दवाओं और मोबाइल समेत कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी की राहत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री के बजट में बेरोजगार युवा, किसान, महिला, नौकरीपेशा और मध्यमवर्ग पर पूरा फोकस होगा। इसके अलावा कई और योजनाओं का एलान भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट में कर सकती हैं। आम बजट में ही रेलवे के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे। यहां आप जान सकते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से जुड़ा हर एक पहलू।

-इनकम टैक्स एक्ट 1961 की 6 महीने में समीक्षा होगी। निम्न और मध्यमवर्ग के लिए कैपिटल गेन टैक्स के कुछ क्षेत्रों में सालाना 1.25 लाख की छूट। ई-कॉमर्स पर टीडीएस 1 फीसदी की जगह 0.1 फीसदी हुआ।

-सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी, प्लेटिनम पर 6.5 फीसदी।

-मोबाइल फोन सस्ते होंगे। इनकी पीसीबी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी कम। मोबाइल चार्जर पर भी कस्टम ड्यूटी घटी।

-कस्टम ड्यूटी की दरें कम की हैं। इसका और सरलीकरण करेंगे। दवाइयों चिकित्सा उपकरणों खासकर कैंसर मरीजों के लिए चीजों पर कस्टम ड्यूटी खत्म। पीसीबी की एक्सरे ट्यूब और मेडिकल एक्सरे मशीन और कचरा निपटान पर योजना।

-बच्चों के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू होगी। इसमें बच्चों के लिए फंड डाल सकेंगे।

-नई पेंशन योजना के तहत समाधान जारी किया जाएगा।

-बिहार और असम को बाढ़ से बचाने के लिए बड़ा आवंटन। बिहार को ही सिर्फ 15500 करोड़ दिए।

-बिहार के गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर में भी कॉरिडोर बनाने का एलान। राजगीर के जैन मंदिरों का वाराणसी की तर्ज पर विकास होगा।

-100 बड़े शहरों में पेयजल सप्लाई की योजना का एलान।

-पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने का एलान।

-500 टॉप कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका। हर इंटर्न को 6000 रुपए एक बार के अलावा हर महीने 5000 रुपए दिए जाएंगे। 1 करोड़ युवाओं को इसका फायदा होगा।

-पुराने लोन का भुगतान करने वालों को अब मुद्रा योजना के तहत 10 लाख की जगह 20 लाख कर्ज मिलेगा।

-कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाएगी सरकार। शिशु गृह भी  बनेंगे।

-उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक कर्ज देने का एलान।

-बिहार में हाइवे बनाने के लिए 26000 करोड़। नए एयरपोर्ट भी बिहार में बनेंगे। आंध्र प्रदेश को 15000 करोड़ की वित्तीय मदद।

-बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए बड़ी योजनाओं का एलान किया गया। इसे पूर्वोदय योजना का नाम दिया।

-सरकार पहली बार नौकरी पाने वालों को 3 किस्तों में एक महीने का अतिरिक्त वेतन देगी। 10 लाख युवाओं को फायदा होगा। 50 लाख नई नौकरियों के लिए भी योजना का एलान।

-कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ के प्रावधान का एलान।

-बजट में रोजगार और स्किल पर फोकस। 32 फसलों की 109 किस्म लाने का एलान। खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए काम होगा।

-गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं पर सरकार का फोकस: वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने कहा किसानों को फसल उगाने में हुए खर्च का 50 फीसदी तक एमएसपी से भरपाई। महंगाई को नियंत्रण में रखने की बात भी कही।

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू किया। तीसरी बार मोदी सरकार बनने की बात से बजट भाषण शुरू।

-पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। अब से कुछ देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण।

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मंजूरी ली। जिसके बाद वो संसद भवन पहुंचीं।