February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या सच में बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है?

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बड़ा दावा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में साजिब ने बांग्लादेश में हिंसा भड़काने के पीछे विदेश ताकतों का हाथ होने की बात कही है। उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे यह बात सामने आई है कि हिंसा को भड़काने में आईएसआई संलिप्त है। उन्होंने कहा कि दंगाईयों ने जिन हथियारों से पुलिस बल पर हमला किया वो उनके पास कहां से आए क्यों कि वो हथियार आतंकियों के पास होते हैं जो उन्हें साजिशन मुहैया कराए गए हैं।

सजीब वाजेद जॉय का कहना है कि लोगों को भड़काने के लिए मेरी मां शेख हसीना के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने हिंसा को रोकने के लिए ही देश छोड़ा। वह सिर्फ इस्तीफा देने और सत्ता छोड़ने की योजना बना रही थीं, बांग्लादेश छोड़ने की उनकी कोई योजना नहीं थी। भारत द्वारा शेख हसीना को शरण दिए जाने के लिए सजीब वाजेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मेरी मां की जान बचाने के लिए मैं भारत के पीएम मोदी जी को धन्यवाद करता हूं। मोदी जी ने ऐन मौके पर मेरी मां को भारत में आने की इजाजत दी तभी उनकी जान बच सकी।

इसके साथ ही सजीब ने यह भी कहा कि मेरी मां अब किसी और देश से शरण नहीं मांगेंगी, जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते वो भारत में ही रहेंगी। क्या अमेरिका ने शेख हसीना का वीजा रद्द कर दिया है इस सवाल पर सजीब वाजेद ने कहा कि किसी ने भी उनका वीजा रद्द नहीं किया है। उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है, सब अफवाहें हैं।