🇷🇺 PUTIN TO LAUNCH REVENGE ATTACKS AFTER SURPRISE KURSK ASSAULT?
Fears abound that a humiliated Putin will launch extensive attacks against Ukraine after he vowed to “take tough measures in response” to Kyiv’s nearly week-long cross-border assault.
A senior Ukrainian defense… pic.twitter.com/VTzcQPyoRt
गत दिवस यूक्रेनी सेना ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उन्होंने रूस के कुर्स्क नामक महत्वपूर्ण क्षेत्र पर व यूरोप को सप्लाई देने वाले गैस प्लांट पर कब्जा कर लिया है। युक्रेन के इस हमले के जवाब में पुतिन की प्रतिक्रिया सामने आई है।पुतिन ने इस हमले का जवाब देने के लिए “कड़े कदम उठाने” की बात की है। उनका कहना है कि यूक्रेन ने रूस की सीमाओं को लांघा है और इसका कड़ा प्रतिशोध लिया जाएगा।
एक वरिष्ठ यूक्रेनी रक्षा अधिकारी ने कहा कि रूस बहुत बड़ा और कड़ा जवाब दे सकता है। उनका मानना है कि रूस ऐसा करके दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि वह ताकतवर है और ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतिन की धमकी और रूस के संभावित प्रतिशोध ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है। सभी की नजरें इस पर हैं कि रूस किस तरह की प्रतिक्रिया देगा और इससे स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है।
रिपोर्टों के अनुसार, सुद्ज़ा शहर को 7 अगस्त तक यूक्रेनी सेना ने घेर लिया था और इसके बाद वहां के रूसी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस हमले को एक रणनीतिक प्रयास माना जा रहा है, जिससे रूसी सेना को अन्य क्षेत्रों में कमजोर किया जा सके।इस घटना के बाद रूस ने इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी है और वहां से लगभग 3,000 से अधिक नागरिकों को निकाला गया है। रूस की सेना अब यूक्रेनी सैनिकों को वापस धकेलने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है।