March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Kannauj Rape Case: आरोपी नवाब सिंह को लेकर कर दिया बड़ा दावा, ये क्या बोल गईं डिंपल यादव ?

कन्नौज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सांसद डिंपल यादव ने (Dimple Yadav) कन्नौज में नाबालिग रेप केस (Kannauj Rape Case) मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। डिंपल यादव ने दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव बीजेपी के संपर्क में थे और इनके संबंध भाजपा के लोगों के साथ हैत।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले को लेकर सियासत लगातार जारी है। इस मामले में नवाब सिंह यादव आरोपी है, जिसे समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। इसी बीच सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं साल 2019 में चुनाव हार गई थी। इस व्यक्ति से काफी समय से रिश्ता नहीं है। डिंपल ने कहा कि नवाब सिंह यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में थे और इनके संबंध बीजेपी के लोगों के साथ थे। वहीं उन्होंने कहा कि आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आपको बता दें कि कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता अपनी बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची थी। इस दौरान किशोरी के साथ नवाब सिंह ने गलत हरकत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं आरोपी का नाम पार्टी के साथ जुड़ने पर समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी कर नवाब सिंह से किनारा कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह से पल्ला झाड़ लिया। कहा था कि नवाब सिंह सपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

More Stories