April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हमसे नहीं, अल्लाह से टकरा रही है सरकार…वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भड़काऊ टिप्पणी

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर कई मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं की सरकार से ठनी हुई है। इस बीच शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद ने भड़काऊ बयानबाजी करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। शिया धर्मगुरु का कहना है कि वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती करके सरकार हमसे नहीं, अल्लाह से टकरा रही है। उन्होंने कहा, यह वक्फ बिल नहीं बल्कि सांप का बिल है, इसमें सिवाय ज़हर के और कुछ नहीं है, इसको हाथ लगाओगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि मैं मौजूदा सरकार से कहना चाहता हूं कि ये तमाम जायदादें अल्लाह की हैं और इसके जो रक्षक हैं वो हमारे ईमाम-ए-ज़माना हैं, लिहाजा जिस तरह से कांग्रेस और शीला दीक्षित तबाह को गईं अगर यह बिल वापस नहीं लिया तो तुम भी तबाह हो जाओगे। मौजूदा हुकूमत के जो बड़े हुक्मरान हैं उन तक मेरी ये बात पहुंचा दी जाए कि इसमें इनकी तबाही का आगाज़ है, अगर इन्होंने इस बिल को पास करवा दिया तो इसमें सिर्फ और सिर्फ तबाही है। ये झूठ फैलाया जा रहा है कि वक्फ की हिफाजत के लिए संशोधन बिल लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संशोधन कानून लागे होने से 95 वक्फ खुद ब खुद खत्म हो जाएंगे और जो 5 बाकी बचेंगे वो जिले के डीएम के अधीन रहेंगे। यह मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने का बहुत बड़ा षड़यंत्र है। सरकार को यह बिल लाने से पहले मुलसमानों से मिलना चाहिए था और उनसे बात करनी चाहिए थी। हमसे सलाह किए बिना सरकार ने इस बिल को संसद में पेश कर दिया। आपको बता दें कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल संसद में पेश किया जा चुका है जिसके बाद विपक्ष की मांग पर इसे लेकर जेपीसी (ज्वाइंट पार्टियामेंट्री कमेटी) का गठन किया गया है। 22 अगस्त को जेपीसी की पहली बैठक होनी है।