May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘जनता ने सत्ता दी तो महाराष्ट्र को 48 घंटे में साफ करके दिखाऊंगा’, कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का दावा

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि अगर जनता ने उनको मौका दिया, तो 48 घंटे में महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था को दुरुस्त करके दिखाएंगे। राज ठाकरे ने एक कार्यक्रम में एमएनएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र की कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर जनता 48 घंटे दे, तो पूरा महाराष्ट्र साफ करके दिखा देंगे। राज ठाकरे ने कहा कि वो महाराष्ट्र में खराब कानून और व्यवस्था के लिए पुलिस को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि पुलिस पर सरकार का दबाव होता है।

एमएनएस कार्यकर्ताओं के समारोह में राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के हाथ कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता होगा कि राज ठाकरे कुछ भी बोल दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एमएनएस प्रमुख ने कहा कि एक बार राज ठाकरे के हाथ में लोग सत्ता दें, तो दिखाऊंगा कि सरकार कैसे चलाई जाती है। राज ठाकरे ने कहा कि वो ये बात बहुत गंभीर होकर बोल रहे हैं। एमएनएस प्रमुख ने कहा कि कानून का डर किसे कहते हैं, वो ये दिखा देंगे। राज ठाकरे ने कहा कि उनको अगर जनता सत्ता देगी, तो महाराष्ट्र में फिर कोई भी महिला की तरफ गंदी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को 48 घंटे दूंगा और फिर महाराष्ट्र को साफ करके दिखाएंगे।

राज ठाकरे शिवसेना प्रमुख रहे बालासाहेब ठाकरे के भतीजे हैं। राज ठाकरे का अपना एक तरीका रहा है। वो जैसे को तैसा वाली कहावत पर भरोसा करते हैं। राज ठाकरे अपने बयानों के लिए विवादों में भी रहे हैं। उत्तर भारतीयों से एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जब मारपीट की, तो उस मामले में भी राज ठाकरे पर अंगुलियां उठी थीं। राज ठाकरे बहुत बढ़िया कार्टून भी बनाते हैं। उद्धव ठाकरे से अनबन के कारण वो शिवसेना से अलग हुए थे। जिसके बाद राज ठाकरे ने एमएनस यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी। बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने एनडीए को समर्थन का एलान किया था। अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि राज ठाकरे की एमएनएस अपने दम पर इन चुनावों में हिस्सा लेगी।

You may have missed