March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई में भारी बारिश के साथ हुआ मानसून का आगाज, डूबीं रेल की पटरियां, CST के पास लोकल हुई ठप

मुंबई। बुधवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। डॉ. जयंता सरकार जोकि उप महानिदेशक (DDG) है IMD (मुंबई) के, उन्होंने जानकारी दी है कि, मानसून आज मुंबई में आ गया है। मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है। इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है।

वहीं मुबंई के सायन इलाके से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। गौरतलब है कि भारी बारिश की वजह से मुंबई में कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। बता दें कि मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने महाराष्ट्र के लिए अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से रेल पटरियां डूब गई हैं। ऐसे में लोकल ट्रेनें ठप हो गई हैं।

वहीं जलभराव से लोगों को आवागमन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने की वजह से जहां लोकल बेस्ट बस सेवा के 14 बसों के रुट डायवर्ट किए गए हैं।  ये सभी रूट वडाला,सायन,मानखुर्द और एन्टॉप हिल इलाके के हैं।

जानकारी के अनुसार एहतियातन कुर्ला और सीएसटी के बीच लोकल ट्रेन सर्विस को रोक दिया गया है। रेल पटरियों से पानी कम होने के बाद ही लोकल सर्विस को फिर से चालू किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *