May 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नवीनतम अपडेट: वैश्विक कोविड-19 मामले बढ़कर 22.9 करोड़ हुए

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस मामले बढ़कर 22.9 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 46.9 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 5.93 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। मंगलवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की संख्या क्रमश: बढ़कर 229,031,974, 4,699,187 और 5,935,372,422 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 42,286,531 और 676,059 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,478,419 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,247,667), यूके (7,500,513), रूस (7,189,445), फ्रांस (7,045,422), तुर्की (6,874,917), ईरान (5,442,232), अर्जेंटीना (5,241,394), कोलंबिया (4,942,249), स्पेन (4,935,534), इटली (4,638,516), इंडोनेशिया (4,192,695), जर्मनी (4,155,160) और मैक्सिको (3,569,677) हैं।

जिन देशों ने 100,000 मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (590,955), भारत (445,133), मैक्सिको (271,503), पेरू (199,036), रूस (195,438), इंडोनेशिया (140,634), यूके (135,588), इटली (130,354) कोलंबिया (125,924), ईरान (117,526), फ्रांस (116,759) और अर्जेंटीना (114,518) शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *