September 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी और राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हालांकि बीजेपी ने सहयोगी निषाद पार्टी को यूपी में एक भी सीट नहीं दी है। निषाद पार्टी दो सीटों की मांग कर रही थी। इस लिस्ट के मुताबिक गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दी गई है। संजीव शर्मा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वहीं मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से रामवीर सिंह ठाकुर, अलीगढ़ की खैर से सुरेंद्र दिलेर, मैनपुरी की करहल से अनुजेश यादव, प्रयागराज की फूलपुर से दीपक पटेल, अंबेडकर नगर की कटेहरी से धर्मराज निषाद और मिर्जापुर की मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अब सिर्फ कानपुर की सीसामऊ और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बाकी रह गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मीरापुर सीट से बीजेपी जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी को दे सकती है। जयंत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट पर तीन बार के पूर्व पूर्व विधायक राकेश सोनकर को बीजेपी टिकट दे सकती है। राकेश सोनकर ने नामांकन पत्र भी ले लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि उनको हाईकमान से इशारा मिल चुका है इसीलिए उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा है।

यूपी में तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी की समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट जो कि समाजवादी पार्टी का गढ़ है वहां से अखिलेश यादव ने इस बार अपने भतीजे तेज प्रताप को टिकट दी है। इसके अलावा मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भी 2022 के चुनाव में सपा की जीत हुई थी। इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट पर भी बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है, इस सीट पर बीजेपी लगातार हारती आई है। उधर, राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट के लिए भी बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने यहां से कारीलाल ननोमा को टिकट दी है।