April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खतरों के खिलाड़ी-11: सीजनअर्जुन बिजलानी ने किया शो का खिताब अपने नाम, ट्रॉफी से साथ जीते 20 लाख रुपये और कार

नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन रविवार को खत्म हुआ। इस सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी बनें। अर्जुन को शो की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक शानदार कार भी ईनाम में मिली है। फिनाले में उन्हें दिव्यांका त्रिपाठी से कड़ी टक्कर मिली। दोनों में कुछ ही सेकेंड का फासला रहा।

शो में दिव्यांका त्रिपाठी ने अर्जुन को तगड़ी टक्कर दी। फर्स्ट रनर अप दिव्यांका रहीं इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह सेकेंड रनर अप रहे। फ‍िनाले स्टंट में विशाल ने गेम छोड़ दिया था। इसके बाद अर्जुन और दिव्यांका ने इसे पूरा किया, जिसमें अर्जुन महज 20 सेकेंड दिव्यांका से आगे थे। जिसकी वजह से अर्जुन ने ये गेम और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

शो जीतने के बाद अर्जुन ने अपनी शुशी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। वीड‍ियो में शो के होस्ट रोह‍ित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित शो के दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट अर्जुन और दिव्यांका का हाथ पकड़े अर्जुन को शो का विनर बता देते हैं। जहां एक तरफ अर्जुन की खुशी का ठ‍िकाना नहीं रहता, वहीं दिव्यांका भी उनके लिए खुश नजर आईं।

अर्जुन ने इस वीड‍ियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘जीत-हार तो चलती रहती है, लेक‍िन शो में हमारा सफर सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है हम सभी ने खतरों के ख‍िलाड़ी 11 में मजे किए और सच कहूं तो विशाल आद‍ित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *