April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Cyclone Fengal: तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान फेंगल के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना, प्रशासन सतर्क,

समंदर में उठ रहीं ऊंची लहरें

चक्रवात के प्रभाव से पुडुचेरी और चेन्नई के समुद्र तटों पर ऊंची लहरें उठने लगी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में तेज बारिश और लहरों का दृश्य देखा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के शनिवार शाम तक पुडुचेरी और चेन्नई के तटों से टकराने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश जारी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हालात से निपटने के लिए सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की। राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और कुड्डालोर जिलों में राहत कार्य के लिए तैनात कर दी गई हैं।

विमानों की उड़ानों में बदलाव

चेन्नई और आसपास के जिलों जैसे चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या हो रही है। चेन्नई के ओएमआर रोड सहित कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। चक्रवात के कारण उड़ानों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले उड़ानों की स्थिति और दिशानिर्देशों की जानकारी जरूर लें