एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं किए जाने पर चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली संसद भवन का घेराव किया जाएगा :- संयुक्त किसान मोर्चा
हिन्द फोक्स न्यूज:- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 2 दिसम्बर को दिल्ली कूच की बड़ी कॉल के तहत आज सुबह 12 बजे SKM के ज्यादातर संगठन 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पहुंचें और कुछ संगठन जिन्हें सुबह 9 बजे यमुना प्राधिकरण पर अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों और गाड़ियों में सवार होकर यमुना प्राधिकरण से महामाया फ्लाईओवर 12 बजे तक पहुंचना था उन्हें पुलिस द्वारा जगह जगह रोके जाने और कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण वह दोपहर 2 बजे वहां से दिल्ली कूच में शामिल हो पाए थे, किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगे बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे चिल्ला बॉर्डर की कूच जारी रहा लेकिन दूसरे बैरीकेडिंग पर अधिकारियों ने सरकार की ओर से मुख्य सचिव के साथ एक सप्ताह के अंतर्गत वार्ता कराकर 10% प्लॉट और नए कानून के लाभ दिलाने का ठोस आश्वासन दिया जिसपर रोड पर बैठे किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देने की बात मानी और साथ ही तय समय में मांगे पूरी नहीं होने पर चिल्ला बॉर्डर पार दिल्ली संसद भवन का घेराव करने की चेतावनी दी।
10% प्लॉट, 64.7% मुआवजा तथा नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट दिए जाने और भूमिधर, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार तथा पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने एवं आबादियों का निस्तारण किए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा 25 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल किसान महापंचायत कर शुरू किए गए इस आन्दोलन में पहले 3 दिन ग्रेनो पर किसानों का महापड़ाव रहा तत्पश्चात आज तक 4 दिन यमुना प्राधिकरण पर महापड़ाव रहा।
अब तय कार्यक्रम के अनुसार कल दिल्ली कूच होगा।

मोर्चा की ओर से अधिकृत मीडिया टीम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त मांगों को लेकर एस.के.एम. में शामिल सभी दर्जनों किसान संगठनों ने मिलकर संकल्प लिया है कि अबकी बार आर पार का आन्दोलन है और वह किसानों की मांगें पूरी कराकर ही वापस लौटेंगे।
भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति तथा भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता संघ, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने आज 12 बजे तक महामाया फ्लाईओवर पहुंचें और जय जवान जय किसान मोर्चा और सिस्टम सुधार संगठन आगरा तथा अन्य सभी किसान संगठन सुबह 9 बजे यमुना प्राधिकरण पर इकट्ठा होकर 10 बजे महामाया फ्लाईओवर आकर और 12 बजे तक वहां पहुंचकर 12 बहे एक साथ दिल्ली संसद भवन का घेराव करने के लिए कूच करना था, जिसमें पुलिस द्वारा जगह जगह रोके जाने के कारण एक से दो घंटे की देरी हुई, लेकिन किसानों ने मिलकर दलित प्रेरणा स्थल पर बैरीकेडिंग तोड़ा गया फिर प्रशाशन की ओर से एक सप्ताह में मुख्य सचिव से वार्ता का आश्वाशन दिए जाने पर दलित प्रेरणा स्थल पर धरना शुरू कर दिया है और एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं किए जाने पर चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली संसद भवन का घेराव किया जाएगा।
