April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने ली युवक की जान

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़

 

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने ली युवक की जान

 

 

बिजनौर। सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक की जान भी चली गई। डाइलिसिस के दौरान अचानक बिजली चले जाने से 26 वर्ष के सरफ़राज़ की जान चली गई। अस्पताल के जेनरेटर में नहीं था डीजल इस वजह से हुआ यह हादसा।

 

युवक की माँ सलमा का आरोप है कि अस्पताल में युवक का डायलिसिस ( गुर्दे की धुलाई ) चल रहा था, तभी बिजली चली गई। बिजली जाते ही मशीन बंद हो गई। युवक का आधा खून मशीन में ही था। डीजल नहीं होने के कारण जनरेटर नहीं चलाया जा सका, जबकि युवक की मां चीखती-चिल्लाती रही, मेरा बेटा तड़प रहा है, जनरेटर चला दो, डायलिसिस शुरू करा दो। जिस वक्त ये सब हुआ, उस समय मुख्य विकास अधिकारी  पूर्ण बोरा अस्पताल का निरीक्षण कर रही थीं। इस मामले में  जाँच बैठा दी गई है। युवक की माँ ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में स्पष्ट है की इतना बड़ा रिस्क अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कैसे लिया गया? किसी रोगी का ऑपरेशन चल रहा हो और बीच में लाइट चली जाए जनरेटर में तेल ना हो तो क्या यह उसे व्यक्ति की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं है? मृतक  के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल व्यक्ति जाता है अपना जीवन बचाने के लिए लेकिन घोर लापरवाही के चलते किसी की जान चली जाए तो ऐसे डॉक्टर के विरुद्ध या अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कठोरतम करवाई होनी चहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *