July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाज़ियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप जनपद गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया, जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा हेलीकॉप्टर से विभिन्न प्रमुख स्थलों पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़   

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिलाधिकारी व एड.सीपी ने की कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

गाज़ियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप जनपद गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा व एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा हेलीकॉप्टर से विभिन्न प्रमुख स्थलों पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई।

यह पुष्पवर्षा दूधेश्वरनाथ मंदिर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, मननधाम मंदिर, दुहाई कट, मुरादनगर गंगनहर घाट एवं गंगनहर पटरी मार्ग सहित जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर की गई। इस दौरान आसमान से बरसते पुष्पों से अभिभूत होकर शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को शिवमय कर दिया।
प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को सुचारू एवं श्रद्धा से परिपूर्ण बनाए रखने हेतु समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है। पुष्पवर्षा की यह अनूठी पहल श्रद्धालुओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाली रही। शिव भक्तों की संख्या अब मार्गो पर बढ़ने लगी है चारों तरफ बम-बम भोले में हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान है । इन जयकारों के साथ कावड़िया रंग बिरंगी सजी-धजी कवाड़े लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *