July 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केशव फिजिकल अकादमी में 78 वे स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

हिंद फॉक्स न्यूज:-  गौतम बुध नगर में स्थित केशव फिजिकल अकादमी में 78 वे स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 1600 मीटर रनिंग प्रतियोगिता में दो कैटेगरी में प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अंडर-19 और दूसरी अबोव-19 दोनों ही प्रतियोगिताओं में फर्स्ट पोजीशन पर आने वाले को ₹2100 की नगद प्रोत्साहन राशि मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया तो वही दूसरे स्थान पर आने वाले को ₹1100 की नगद प्रोत्साहन राशि मेडल देकर सम्मानित किया गया तो वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹551 की नगद प्रोत्साहन राशि मेडल देकर सम्मानित किया गया।

केशव फिजिकल अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे बच्चों में से 8 लड़कियों व 11 लड़कों का पिछले एक साल में विभिन्न विभागों में सिलेक्शन हुआ है, जिसे देखते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रोत्साहित होकर केशव फिजिकल अकैडमी मैं ट्रेनिंग के लिए उपस्थित होते हैं वह पसीना बहाकर ज्यादा से ज्यादा मेहनत करते हैं आने वाले निकट भविष्य में विभिन्न विभागों व  खेल प्रतियोगिताओं के लिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तैयारी करते हैं।