August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अपने ही पिता के जन्मदिन पर फूट-फूट कर रोई अक्षरा सिंह, इमोशनल कर देगा वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया क्वीन हैं।एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में ग़दर फैन फॉलोइंग है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेकरार रहता है। सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देने में भी अक्षरा सिंह का जवाब नहीं है। वो हर छोटा से छोटा मूवेंट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब अक्षरा ने ऐसा वीडियो देखकर किया है जिसे देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे..। वीडियो में एक पिता और बेटी का अटूट बंधन नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या क्या शेयर किया है।

पिता को बताया अपना सहारा

ये बात तो हम आपको  पहले ही बता चुके हैं कि अक्षरा सिंह इस वक्त राजस्थान में है और अपने पिता का जन्मदिन खास बनाने के लिए वहां पहुंची है। एक्ट्रेस के पिता का जन्मदिन 26 दिसंबर को था, जिसे उन्होंने बहुत ही धूमधाम से मनाया है। अब एक्ट्रेस ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की प्यारी-प्यारी वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ डांस भी कर रही हैं और उनके लिए आंसू भी बहा रही हैं। एक वीडियो में अक्षरा के पिता गाना गा रहे हैं और बेटी को अपना सहारा बता रहे हैं..। ये सुनकर अक्षरा इमोशनल हो जाती हैं..और रोने लगती हैं।

पिता के साथ किया डांस

जबकि दूसरी वीडियो में अक्षरा और उनके माता-पिता तीनों ही राजस्थानी बीट पर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बहुत प्यार से अपने पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया  है और उनके लिए राजस्थानी बीट पर भोजपुरी गाना जुग-जुग जिया भी गाया है। आप भी वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अक्षरा अपने माता-पिता पर कितनी जान छिड़कती हैं। काम की बात करें तो फिलहाल अक्षरा की कोई फिल्म नहीं आ रही है। लेकिन वो लगातार गानों में दिख रही है। एक्ट्रेस के दहेज में बंदूक, गाल पर पप्पी न्यू ईयर हैप्पी और चिट्टा सूट जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं।