केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुनाथ हमारे बीच अब नहीं रहे हैं। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स तक की आंखें नम हैं। सिंगर का मंगलवार रात 53 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर देर रात कोलकाता में एक कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। सिंगर को आनन-फानन में सीएमआरआई अस्पताल लाया गया और जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिंगर की मौत से बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। हर कोई अपने तरीके से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहा है।
अंकित तिवारी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सिंगर अंकित तिवारी ने केके का लास्ट वीडियो शेयर किया है और लिखा है- 53 मरने की कोई उम्र नहीं होती। जीवन इतना अप्रत्याशित है..ओम शांति ओम भाई। वहीं अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर लिखा-नहीं नहीं नहीं… आंसू नहीं रुक रहे हैं। क्योंकि आपकी आवाज ने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया। आरआईपी के.के. । करीना कपूर खान ने केके की फोटो शेयर कर आरआईपी लिखा है। वहीं अक्षय कुमार ने लिखा- केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं…आरआईपी। सिंगर हर्षदीप कौर ने भी केके के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- बस विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे प्रिय #KK नहीं रहे। यह वास्तव में सच नहीं हो सकता। प्यार की आवाज चली गई। यह दिल दहला देने वाला है।
अजय देवगन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
वहीं अभिनेता विक्की कौशल और रणवीर सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर केके की तस्वीर शेयर की है। जहां रणवीर ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ पिक शेयर की है जबकि विक्की कौशल ने लिखा है- आपकी जादुई आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। वहीं सोनू निगम ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। एक्टर अजय देवगन ने श्रद्धांजलि देते लिखा- “यह बहुत अशुभ लगता है। लाइव परफॉर्मेंस के ठीक बाद केके के निधन की खबर भयानक है। उन्होंने उन फिल्मों के लिए गाया, जिनसे मैं जुड़ा था, इसलिए उनका नुकसान बहुत अधिक व्यक्तिगत लगता है।
