June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्रॉप टॉप में मोनालिसा का सिजलिंग डांस मूव देखकर हो उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी गजब की फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा की कोई भी फोटो हो या रील वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। मोनालिसा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो फ़िलहाल धूम मचा रही है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

मोनलिसा ने हाल ही में इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर अपनी एक डांस वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में मोनालिसा सिंगर ध्वनि भानुशाली के गाने ”थैंक यू गॉड” पर सिजलिंग डांस मूव करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा के लुक की बात करें तो मोनालिसा ने ब्लैक कार्गो पैंट के साथ सी-ग्रीन क्रॉप टॉप पेयर किया है। हाफ कर्ल खुले बाल, मिनिमलिस्टिक मेकअप, काजल और हल्के गुलाबी लिपस्टिक से मोनालिसा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। नेटिजन्स मोनालिसा की तारीफ़ करते हुए थकते नहीं दिखाई दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मोनालिसा फ़िलहाल दंगल टीवी के शो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी के अलावा अब हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा ली है। हिंदी जगत में भी मोनालिसा के लाखों फैंस हैं, जो एक्ट्रेस को हिंदी सीरियल्स में देखना पसंद करते हैं। मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने शूट से जुड़ी फ़ोटोज़ और विडीयोज पोस्ट करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।