सिनेमा

टीवी जगत के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज ने लिया तलाक, टूटी 14 साल की शादी!

शेयर करें:

नई दिल्ली। टीवी जगत के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज ने अपनी 14 साल की शादी को अब खत्म करने का फैसला किया है। जय और माही ने शादी के 14 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दायर की है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे और रिश्ते में तनाव चल रहा था। अपने बच्चे की खातिर उन्होंने रिश्ते को संभालने की कोशिश की, लेकिन अब दोनों आपसी सहमति से अलग होने और बच्चे की साझा कस्टडी की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं …

टीवी की गलियारों से जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक टीवी जगत के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज के रिश्ते में दरार आ गयी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक जय और माही के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। दोनों ने कुछ महीने पहले डिवोर्स फाइल किया था। दोनों ने तलाक के पेपर साइन भी कर दिए और जुलाई-अगस्त 2025 में तलाक फाइनल भी हो चुका है। बता दें कि दोनों के तलाक की खबरें पहली बार इसी साल जुलाई में आई थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि कुछ महीने पहले ही जय और माही का तलाक फाइनल हुआ था। दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों ने इस रिश्ते को बचाने के लिए कई कोशिशें भी कीं लेकिन मनमुटाव दूर नहीं हो पाया और दोनों ने आखिर में अलग होने का फैसला ही लिया। हालांकि अभी इनके तलाक से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी अभी कोई फैसला नहीं आया है।

Ad Zone: in_content

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की इस रिपोर्ट में जय और माही के तलाक के कारण के बारे में भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माही और जय के बीच दूरियां तब आईं जब माही को ट्रस्ट इशुज होने लगे। दोनों पहले साथ में व्लॉगिंग भी करते थे और खूब तस्वीरें डालते थे। लेकिन ये सब काफी समय पहले से ही बंद हो चुका है। जय और माही आखिरी बार साथ अगस्त में तारा के बर्थडे पर नजर आए थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें