June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूजा बनकर आयुष्मान ने लूटी महफिल, ड्रीम गर्ल 2 के पहले दिन का कलेक्शन आया सामने

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को रिलीज की जा चुकी है। फिल्म में इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। तो वहीं अन्नू कपूर, विजय राज, परेश रावल, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव और मनोज जोशी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तले बनाई गई है। अब ड्रीम गर्ल 2 के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहा आयुष्मान की फिल्म के पहले दिन का हाल…

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है। गुड माउथ ऑफ़ वर्ड्स और अच्छे रिव्यूज का फिल्म को फायदा मिला है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 ने अपने पहले दिन 11 करोड़ के आसपास की कमाई की है। जी हां, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.69 करोड़ रूपये बटोरे हैं।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 का ये कलेक्शन एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। हालांकि, 2019 में आई इस फिल्म की पहली क़िस्त ड्रीम गर्ल ने अपने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ड्रीम गर्ल 2 अपने पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।

हालांकि, ओपनिंग के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है। वीकेंड पर शनिवार-रविवार को ड्रीम गर्ल 2 की कमाई में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें, कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का बजट 35 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *