February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली-NCR में घने कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट, कई हो गई रद्द

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। घने कोहरे की चपेट में आई दिल्ली और एनसीआर में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है। इसका असर सड़क यातायात, हवाई सेवाओं और रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के अधिकांश राज्य भीषण ठंड और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं। कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे से प्रभावित ट्रेनें, कितनी देर चल रही पीछे

ट्रेन संख्या 12565 (बिहार संपर्क क्रांति): 165 मिनट

ट्रेन संख्या 15743 (फरक्का एक्सप्रेस): 137 मिनट

ट्रेन संख्या 15658 (ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस): 193 मिनट

ट्रेन संख्या 12397 (महाबोधि एक्सप्रेस): 228 मिनट

ट्रेन संख्या 12555 (गोरखधाम एक्सप्रेस): 173 मिनट

ट्रेन संख्या 12451 (श्रमशक्ति एक्सप्रेस): 162 मिनट

ट्रेन संख्या 12275 (हमसफर एक्सप्रेस): 169 मिनट

ट्रेन संख्या 12485 (एनईडी एसजीएनआर सुपरफास्ट): 508 मिनट

इसके अलावा, ऊंचाहार एक्सप्रेस (354 मिनट), रीवा आनंदविहार एक्सप्रेस (176 मिनट), प्रयागराज एक्सप्रेस (185 मिनट), और अन्य कई ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरा अपना असर दिखा सकता है। ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपने ट्रेन या फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।