March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PM मोदी के संवैधानिक पद पर 20 साल पूरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजनीति में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। 20 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। जब साल 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। यहां बड़ी बात यह है कि तब से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं। यानी पीएम मोदी ने अभी तक चुनाव नहीं हारे हैंष वहीं आज इस मौके पर बीजेपी सेवा समर्पण कार्यक्रम चला रही है।

अमित शाह ने किया ट्वीट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा है कि ‘’आज से 20 साल पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास और सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है। इन 20 सालों में मोदी जी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया।’’

अपने अगले ट्वीट में शाह ने लिखा, ‘’राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित इन 20 सालों में मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया है’’

जेपी नड्डा ने दी बधाई

साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर कहा है कि ‘’राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में जन-सेवा के 20 साल पूरे करने पर मैं आज देश के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल की गहराइयों से अनंत बधाई देता हूं।’’

राजनाथ सिंह ने भी किया ट्वीट

इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘’भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में बीस साल पूरे करने के लिए हार्दिक बधाई। यह अखंड 20साल लोक कल्याण के प्रति समर्पित होने के साथ निष्कलंक भी रहे हैं। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है और आगे भी बढ़ती रहे,ऐसी शुभकामनाएं।’’

सीएम योगी ने कही ये बात

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,’गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए वह मिसाल बने हैं। विगत सवा सात वर्ष के दौरान इस देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नए भारत की परिकल्पना को साकार होते देखा है’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *