March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: आडवाणी और मुरली मनोहर को मिली जगह, तो मेनका-वरुण गांधी बाहर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने सभी राज्यों में कमल खिलाने के लिए अभी से तैयारी तेज कर दी है। भाजपा सभी मोर्चों पर विपक्ष को हारने के लिए हरमुमकिन प्रयास भी कर रही है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव चला है।

दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। इसमें 80 सदस्यों को जगह मिली है। खास बात ये है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं की जगह दी गई है, जिसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी शामिल है, जबकि सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जगह नहीं दी गई है। 

राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

बता दें कि वरुण गांधी लगातार कृषि कानून और लखीमपुर खीरी मामले को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साध रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते वरुण गांधी और मेनका गांधी को इस सूची से बाहर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *