दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई फंसे
नई दिल्ली। राजधानी के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है इस घटना में अब तक दो लोगों की जलकर मौत हो चुकी है। वहीं, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
घटना को लेकर कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में ये आग लगी। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त अंदर आठ दस लोग मौजूद थे। आग फैलते ही ये लोग अंदर ही फस गए। फिलहाल दमकल की दस गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुईं है।
तीन मंजिला है ये फैक्ट्री
नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई ब्लाक स्थित जिस फैक्ट्री में ये आग लगने की घटना घटी है वो तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है। तीन मंजिला इस फैक्ट्री के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर ये आग लगी है। हालांकि आग किस वजह से लगी इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
