पाकिस्तान में आए तेज भूकंप के झटके, 20 लोगों की मौत, 200 लोग घायल
नई दिल्ली। पाकिस्तान में गुरुवार तड़के सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिस वजह से बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसे में कम-से-कम 20 लोगों की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। समाने आई खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के हरनेई इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6 के आसपास की तीव्रता मानी जाती है और जिससे काफी नुकसान होने की आशंका भी होती है। पाकिस्तान में यह भूकंप आज सुबह तकरीबन तीन बजे आया बताया जाता है, जिसके बाद से यहां हड़कंप मच गया। घर में आराम से सो रहे लोगों आनन-फानन में बाहर निकलकर अपनी जान बचने की कोशिश करने लगे। इसके अलावा भूकंप से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, डिजाजटर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी सुहैल अनवर हाशमी ने बताया कि छतों और दीवारों के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सरकार के मंत्री मीर जिया उल्लाह का कहना है कि सूचना मिल रही है कि भूकंप के कारण 20 लोग मारे गए हैं। भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर भी कई तरह की तस्वीरें सामने आई है। लोग भूकंप के झटके के बाद सड़कों पर निकलते दिख रहे हैं।
