May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत के सख्त रुख ने निकाली ब्रिटेन की हेकड़ी, क्वारनटाइन नियमों में किया ये बदलाव

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से करारा जवाब मिलने के बाद से आखिरकार ब्रिटिश सरकार को झुकना ही पड़ा है। दरअसल अब भारत के लिए नरम रवैया अपनाते हुए ब्रिटेन ने अपने क्वारंटाइन नियमों में कई तरह बदलाव किया है। दरअसल जिन भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी, अब उन्हें क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा। इसके साथ ही जिस वैक्सीन को ब्रिटिश सरकार की ओर से मंजूरी मिली है, उसकी दोनों डोज लेने वाले भारतीयों को भी क्वारंटाइन नहीं रखा जाएगा। यह नियम 11 अक्टूबर से लागू कर दिए जाएगे।

बता दें कि हाल ही में भारत और ब्रिटिश सरकार के बीच क्वारंटाइन के नियमों को लेकर आपस में ठन गई थी। दरअसल, सबसे पहले ब्रिटेन ने भारत की वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी और फिर जब मंजूरी दी तो भारत से ब्रिटेन जाने वाले नागरिकों के लिए क्वारंटाइन रहना अनिवार्य कर दिया था। जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए भारत सरकार ने भी जैसे को तैसा के सिद्धांत अपना लिया, और ब्रिटिश नागरिकों के भारत आने को लेकर सख्ती कर दी थी।

भारतीय सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले नागरिकों के लिए क्वारंटाइन नियमों को अनिवार्य कर दिया। सरकार ने 4 अक्टूबर से यह नियम लागू कर दिए थे, जिसके बाद भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 72 घंटे पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *