May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद वरुण गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने सभी राज्यों में कमल खिलाने के लिए अभी से तैयारी तेज कर दी है। भाजपा सभी मोर्चों पर विपक्ष को हारने के लिए हरमुमकिन प्रयास भी कर रही है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव चला है। दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी  नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। इसमें 80 सदस्यों को जगह मिली है। खास बात ये है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं की जगह दी गई है, जिसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी शामिल है, जबकि सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जगह नहीं दी गई। वहीं अब सांसद वरुण गांधी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। वरुण गांधी ने कहा कि उन्होंने बीते पांच सालों से एक भी एनइसी में हिस्सा नहीं लिया है। इसी कारण उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया।

बता दें, करीब सवा साल पहले बड़ा फेरबदल कर अपनी नई केंद्रीय टीम बनाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। वरुण गांधी को एनइसी से बाहर किए जाने का कारण उनका लखीमपुर खीरी घटना पर ट्वीट किए गए वीडियो को माना जा रहा है वहीं मेनका को बाहर किए जाने के पीछे कारण सामंजस्य बनाना माना जा रहा है।

जब वरुण गांधी से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछल पांच सालों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें शामिल था।’ बता दें, राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *