दिल्ली

पटपड़गंज में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाता एकजुट

शेयर करें:
                     वरिष्ठ संवाददाता हिंद फोकस न्यूज़           

 

पटपड़गंज में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाता एकजुट

 

Ad Zone: in_content

 

 

नई दिल्ली:। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी अनिल कुमार के पक्ष में जबरदस्त समर्थन लहर देखने को मिली । आम पार्टी प्रत्याशी ओझा के कमजोर प्रचार अभियान और ढिलमुल रवैये के चलते इंडिया ब्लॉक के अधिकांश मतदाता एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े हो गए हैं।

 

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा को कड़ी शिकस्त देने के उद्देश्य से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी अनिल कुमार को रणनीतिक समर्थन देने का फैसला किया है। प्रारंभ में त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखे जा रहे इस चुनाव में अब सीधा द्विपक्षीय संघर्ष उभरकर सामने आया है।

 

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस की संभावित जीत वाली एक प्रमुख सीट पटपड़गंज मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता अब खुले तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपील कर रहे हैं, जिससे भाजपा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।

चौधरी अनिल कुमार की लोकप्रियता और भाजपा समर्थकों के बीच उनकी बढ़ती स्वीकार्यता के चलते यह चुनाव ऐतिहासिक बनता जा रहा है। पटपड़गंज की यह चुनावी जंग आगामी लोकसभा चुनावों की झलक भी दिखा रही है, और कांग्रेस के लिए दिल्ली विधानसभा में अपना खाता खोलने का सुनहरा अवसर बन सकती है।*पटपड़गंज में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाता एकजुट*
*नई दिल्ली:* पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी अनिल कुमार के पक्ष में जबरदस्त समर्थन लहर देखने को मिल रही है। श्री ओझा के कमजोर प्रचार अभियान और ढिलमुल रवैये के चलते इंडिया ब्लॉक के अधिकांश मतदाता एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े हो गए हैं।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा को कड़ी शिकस्त देने के उद्देश्य से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी अनिल कुमार को रणनीतिक समर्थन देने का फैसला किया है। प्रारंभ में त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखे जा रहे इस चुनाव में अब सीधा द्विपक्षीय संघर्ष उभरकर सामने आया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस की संभावित जीत वाली एक प्रमुख सीट पटपड़गंज मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता अब खुले तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपील कर रहे हैं, जिससे भाजपा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।
चौधरी अनिल कुमार की लोकप्रियता और भाजपा समर्थकों के बीच उनकी बढ़ती स्वीकार्यता के चलते यह चुनाव ऐतिहासिक बनता जा रहा है। पटपड़गंज की यह चुनावी जंग आगामी लोकसभा चुनावों की झलक भी दिखा रही है, और कांग्रेस के लिए दिल्ली विधानसभा में अपना खाता खोलने का सुनहरा अवसर बन सकती है।

 

आगे क्या पढ़ें AI