स्वरा भास्कर ने कविता के जरिए शाहरुख खान को दिया अपना समर्थन, तो लोगों ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। ड्रग्स और रेव पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्यन खान इस समय 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि क्रूज शिप पर रेव पार्टी करने के आरोप में 2 अक्टूबर से आर्यन एनसीबी की कस्टडी में हैं। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शाहरुख को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक के बाद एक कई एक्टर-एक्ट्रेस आर्यन खान के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी आर्यन खान की गिरफ्तारी के बीच शाहरुख खान को सपोर्ट किया है।
लोगों ने लगाई स्वरा भास्कर की क्लास
हालांकि शाहरुख के समर्थन में सपोर्ट करने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने स्वरा भास्कर की खिंचाई कर दी। देव त्रिपाठी नाम के यूजर ने अभिनेत्री स्वरा पर तंज कसते हुए लिखा, “अच्छा लिखते हो भाई। और स्वरा मैडम का क्या कहना? वैसे तो बहुत सच बोलना पसन्द करती हैं, लोकतंत्र से कचरा साफ करने की बात करती हैं। लेकिन जब बात बॉलीवुड की आती है तो मैडम को कचरा पसन्द है। शाहरुख खान चाहते थे कि इनका बेटा ड्रग्स ले, लड़कियों के साथ सेक्स करे। तो अब इतना रोना क्यों?”
