April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन, 19 हजार लोगों को किया गया डिपोर्ट

नई दिल्ली। ब्रिटेन ने भी अमेरिका की तर्ज पर अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हाल ही ब्रिटेन ने 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को अपने देश से बाहर किया है। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों की धर पकड़ का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है और बिना वैध दस्तावेजों के ब्रिटेन में रहने वाले नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। जनवरी में ब्रिटेन के अलग अलग हिस्सों में 828 जगहों पर छापेमारी की गई जिसके बाद 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटिश सरकार का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी में शामिल गिरोह का फंडाफोड़ करना तथा ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को रोकना है। इसी से संबंधित बॉर्डर सिक्योरिटी, असाइलम और इमिग्रेशन बिल पर ब्रिटेन की संसद में इसी सप्ताह चर्चा होनी है। इस बिल के पास होने के बाद ब्रिटेन की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ज्यादा अधिकार मिलेंगे जिससे वो अवैध प्रवासियों और अपराधियों को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे जिससे उनकी जल्द गिरफ्तारी भी संभव हो पाएगी।