June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो यूट्यूब ने हटाया, संसदीय समिति भेज सकती है नोटिस

नई दिल्ली। रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा इंडियाज गॉट लैटेंट शो में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि यूट्यूब के द्वारा इंडियाज गॉट लैटेंट शो के उस विवादित एपिसोड को हटा दिया गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद यूट्यूब की ओर से विवादित कंटेट को डिलीट करने की कार्यवाही की गई है। उधर, कई सांसदों द्वारा रणवीर इलाहाबादिया की शिकायत किए जाने के बाद संसदीय समिति उनको समन भेजने पर विचार कर रही है।

इस मामले में कॉमेडियन समय रैना और उनके शो इंडियाज गॉट लैटेंट, रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और जसप्रीत सिंह के खिलाफ एक से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। आपको बता दें कि इंडियाज गॉट लैटेंट शो यूट्यूब पर प्रसारित होता है जिसमें ये जजेज कंटेस्टेंट से और आपस में भी खुलेआम गाली गलौच भरी भाषा में बात करते हैं। इसी शो में रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स की सेक्सुएल लाइफ को लेकर कमेंट किया जिस पर उनके दूसरे साथी ठहाका मारते दिखे। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश भर में रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना होने लगी।

इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर लोग बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इन सब विवाद के बीच हालांकि रणवीर इलाहाबादिया ने कल वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। मगर इसके बावजूद लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। रणवीर ने वीडियो में कहा था, मेरा कमेंट सही नहीं था, वो फनी भी नहीं था और मैं कॉमेडी में माहिर नहीं हूं, इसलिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और इंडियाज गॉट लैटेंट शो के आयोजकों के खिलाफ मुंबई, दिल्ली और असम में भी एफआईआर दर्ज की गई है।