April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं पवन सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया बड़ा हिंट

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं और एक्टर को हर फिल्म और गाने में खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों पवन सिंह के होली सॉन्ग बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। एक्टर ने गानों के साथ-साथ राजनीति में भी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है और बीते साल काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अब लगता है कि पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं..ऐसा हम नहीं बल्कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है तो चलिए जानते हैं कि एक्टर के पोस्ट में क्या खास है।

बीजेपी को जीत की दी बधाई

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे जिसमें बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इस मौके पर पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी की जीत को लेकर बधाई दी है। उन्होंने पोस्टर पर लिखा है- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी को प्रचंड जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं। एक्टर ने कैप्शन में हर-हर महादेव भी लिखा है। अब एक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस भी एक्टर से सवाल कर रहे हैं।

पवन सिंह के नस नस में बीजेपी-यूजर्स

एक यूजर ने लिखा- क्या सर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एक दूसरे ने लिखा- बीजेपी ने पवन सिंह को सहारा नहीं दिया…वरना भैया आज सांसद होते। एक अन्य ने लिखा- पूजा बिना हवन भोजपुरी बिना पवन अधूरा लगता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पवन सिंह के नस नस में बीजेपी है। बता दें कि पहले पवन सिंह बीजेपी की सीट से ही चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन उन्हें काराकाट से टिकट चाहिए था लेकिन बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया गया, जिससे नाराज होकर पवन सिंह ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया।