April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्यार में टूटा है अगर आपका भी दिल तो अक्षरा सिंह का ये गाना मरहम की तरह करेगा काम, रिलीज होते ही वायरल हुआ एक्ट्रेस का सॉन्ग

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी-बिहार में अक्षरा के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती है उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में आज ही अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना ”टूट ना जाये दिल मेरा” रिलीज कर के अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह के इस नए गाने का नाम है ”टूट ना जाए दिल मेरा” गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ये एक दर्द भरा गीत है। गाने के बोल हैं- ”कब तक यूं ही खेलोगे तुम मेरे जज्बातों से, टूट ना जाए दिल मेरा गिरकर तेरे हाथों से” गाने के वीडियो में अक्षरा ने जोरदार डांस भी किया है। प्यार में जिनलोगों का दिल टूटा है उनके लिए ये एक परफेक्ट सैड सॉन्ग है।

इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना नजर आएंगे। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फ़िलहाल भोजपुरी फिल्म चार फेरे सात वचन की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अक्षरा के आये दिन म्यूजिकल वीडियोज भी रिलीज होते रहते हैं।