April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश में कोरोना के मरीजों की तादाद में और इजाफा, 4 और लोगों की मौत के साथ जान गंवाने वालों की संख्या 32 हुई

नई दिल्ली। कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ गई है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3961 हो गई है। जबकि, 2188 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 वायरस से और 47 लोग ग्रस्त हुए। दिल्ली में इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 483 हो गई। वहीं, गुजरात में 18 और मरीज मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या 338 हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 506 हो गई है। केरल में कोविड-19 वायरस से ग्रस्त नए 35 मरीज मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1435 हुई है।

पश्चिम बंगाल में भी 44 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे यहां कोविड-19 वायरस से ग्रस्त होने वाले लोगों की संख्या 331 हुई है। यूपी में भी कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 157 तक पहुंची है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों ने जान भी गंवाई है। इनमें दिल्ली की 22 साल की युवती और महाराष्ट्र में 44 साल का शख्स भी है। दोनों ही अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। तमिलनाडु में कोरोना ने 25 साल के युवा की जान ली है। जबकि, चौथी मौत केरल में हुई है। ऐसे में कोरोना की ताजा लहर में अब तक 32 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 8 लोगों की जान केरल में ही गई है।

कोरोना की ताजा लहर कोविड-19 वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के कारण आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने NB.1.8.1 को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग माना है। वहीं, कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट के मरीज पिछले कुछ साल में ज्यादा थे। JN.1 वैरिएंट में ही म्यूटेशन के बाद दो नए सब वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 आए। JN.1 वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुछ म्यूटेशन यानी बदलाव देखे गए हैं। इसकी वजह से कोरोना वायरस के अन्य वैरिएंट्स की तुलना में NB.1.8.1 और LF.7 सब वैरिएंट अधिक संक्रामक हैं। ये दोनों सब वैरिएंट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को पार कर लेते हैं। जिसकी वजह से वैक्सीन लगवाने वालों को भी कोरोना हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *