February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हमें समझाने की जरूरत नहीं…अमेरिका पहुंचने से पहले शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप को संदेश

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समय ब्राजील में है। ब्राजील के बाद अब यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा। विभिन्न देशों किो ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के साथ ही पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर डिप्लोमैटिक तरीके से घेरने का यह भारत का प्रयास है। इस बीच अमेरिका पहुंचने से पहले ही शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को साफ संदेश दिया है कि भारत युद्ध नहीं चाहता इसलिए हमें समझाने की किसी को जरूरत नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले ट्रंप के दावे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में थरूर ने यह बात कही है।

थरूर बोले, हम अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करते हैं और हम उसी सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह कहेंगे कि हमारी समझ थोड़ी अलग है। हमें रोकने के लिए किसी को मनाने की जरूरत नहीं थी। हमने पहले ही रुकने के लिए कह दिया था। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसी को समझाने की जरूरत होती, तो वह पाकिस्तानियों के लिए होती। उन्हें समझाना पड़ता। हमें समझाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम युद्ध नहीं चाहते। हम विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। यही हमारा मूल संदेश है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम 7 मई को शुरू से ही लगातार कह रहे हैं कि हम संघर्ष को लंबा खींचने में रुचि नहीं रखते हैं। यह किसी तरह के युद्ध की शुरूआत नहीं है। यह सिर्फ आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिशोध है। अगर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया नहीं की होती, तो हम भी जवाबी कार्रवाई नहीं करते। आपको बता दें कि थरूर ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत ही मुखर हैं और खुल कर आतंकवाद के समर्थन करने वाले पाकिस्तान को खुलकर बेनकाब कर रहे हैं। इससे पहले कोलंबिया ने पाकिस्तान के पक्ष में जारी बयान था तो थरूर ने इस पर नाराजगी जताई जिसके बाद कोलंबिया को अपना बयान वापस लेना पड़ा, यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed