April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क़तर में दिखा भोजपुरी का जलवा, आम्रपाली दुबे और खेसारी यादव ने जमाया रंग

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में आम्रपाली दुबे दोहा, क़तर पहुंची थीं जहाँ से अब एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें साझा की हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हाल ही में दोहा, कतर पहुंची थी। आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी यादव भी यहाँ दोहा पहुंचे थे। आम्रपाली और खेसारी ने यहाँ मिलकर स्टेज पर खूब धमाल मचाया। एक्ट्रेस ने अब यहाँ से अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली दुबे खेसारी लाल यादव के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

आम्रपाली और खेसारी अपने ट्रेंडिंग गाने ”कमरिया लहके लागी हो” पर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली और खेसारी की ये जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

बता दें कि बीते दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ की सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इस फिल्म को निरहुआ म्युजिक वर्ल्ड के यूटयूब चैनल पर पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” और आम्रपाली दुबे के अलावा क्रिस्टीना प्रावदा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरण यादव, सारा लॉकेट, बिजेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार और पारुल प्रिया जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *