आमिर के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन, तो भड़के लोग, अब ट्विटर पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की इस वक्त मुश्किलें बढ़ी हुई है। एक्टर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा कुछ दिनों बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन इससे पहले ही उनकी ये फिल्म विवादों में घिर गई है। बता दें, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स आमिर खान और एक्ट्रेस कपूर के पुराने बयानों को लेकर उन पर हमलावर है। यूजर्स लगातार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर तो बीते दिन #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा था। अपनी फिल्म के जमकर हो रहे विरोध के बीच आमिर खान और करीना कपूर की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई थी।
फिल्म बॉयकॉट होने पर क्या बोले आमिर खान
रिलीज से चंद दिनों पहले अपनी फिल्म पर बढ़ रहे बवाल के बीच आमिर खान ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने फिल्म का बायकॉट करने वालों से ‘लाल सिंह चड्ढा’ देखने की अपील की थी साथ ही उनसे ये भी कहा कि वो फिल्म का बायकॉट न करें। इस बयान के सामने आने के बाद आमिर खान को इंडस्ट्री के लोगों का साथ मिलना शुरू हो गया है।
आमिर खान के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन
आमिर खान की ये फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रहे बवाल के बीच एक्टर मिलिंद सोमन अभिनेता आमिर खान के पक्ष में उतरे। अभिनेता मिलिंद सोमन ने अब इस पूरे विवाद पर ट्विटर पर एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में मिलिंद ने लिखा है, ‘ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म नहीं रोक सकते हैं…’।
