June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एकता कपूर की ”Crew Girls” का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में लैंड करेगी फिल्म

नई दिल्ली। ”वीरे दी वेडिंग” और ”थैंक यू फॉर कमिंग” के बाद एक बार फिर एकता कपूर और रिया कपूर अपनी नई फिल्म ”Crew” में एक साथ आ रही हैं। हमेशा की तरह एकता और रिया की ये फिल्म भी एक वीमेन सेंट्रिक फिल्म होने वाली है, जिसका पहला पोस्टर भी आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म इसी साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में लैंड करेगी। तो आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें…

करीना, तब्बू और कृति के फर्स्ट लुक से उठा पर्दा

एकता कपूर और रिया कपूर के कोलैबोरेशन में बनी फिल्म ”द क्रू” से करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन का पहला लुक भी सामने आ गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में ये तीनों हसीनाएं एयर होस्टेस के अवतार में नजर आ रही हैं। एयर होस्टेस के लिबास में ये तीनों ही नायिकाएं बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

राजेश ए कृष्णन के द्वारा निर्देशित ये फिल्म 29 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर और पॉपुलर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।

ये होगी फिल्म की कहानी

”द क्रू” फिल्म में तीन एयर होस्टेस की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी जिंदगी से बेहद नाखुश हैं। ये तीनों ही अपनी जिंदगी में कुछ नया और अलग करना तो चाहती हैं लेकिन हर बार ये तीनों उसी स्थिति में पहुंच जाती हैं जिससे कि वो जिंदगी में भाग रही हैं। आपको बता दें कि ”द क्रू” एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति आपको गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं कपिल शर्मा फिल्म में स्पेशल कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।