April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Singham 3: बड़ी खुशखबरी! इस महीने से शुरू होने वाली है सिंघम-3 की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने दी फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि इस बार वो अपने शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। डायरेक्टर ने अपनी मचऑवेटिड फिल्म सिंघम-3 की घोषणा कर दी है जिसके बाद से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं रोहित ने सिंघम-3 की शूटिंग भी जल्द शुरू करने वाले हैं। ये खबर वाकई एक्शन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

सिंघम-3 पर काम शुरू- रोहित

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि सिंघम-3 पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुझे काफी समय हो गया सिंघम बनाए हुए। हमारी कोशिश रहेगी कि हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें। अजय फिलहाल अपनी फिल्मों में बिजी हैं और मैं अभी सर्कस फिल्म को लेकर बिजी हूं। इसलिए हम अगले साल अप्रैल तक सिंघम 3 शुरू की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं मल्टीस्टार फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने कहा कि आज के समय में मल्टीस्टार फिल्म बनाना बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में किसी भी एक्टर के पूरे कौशल का इस्तेमाल नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कभी भी दो जीरो के साथ फिल्म बनाने में दिक्कत नहीं हुई है। अक्षय देवगन और अक्षय कुमार दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन आज के यंगस्टर्स अपने मैनेजर की सुनते हैं और ऐसी फिल्मों में काम करने से बचते हैं।

रोहित शेट्टी की सर्कस रिलीज के लिए तैयार

बता दें कि रोहित शेट्टी की सर्कस  23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। जिसमें रणवीर सिंह और कई मल्टीस्टार हैं। गौरतलब है कि सिंघम पार्ट-1 में अजय देवगन के साथ लीड रोल में साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल नजर आई थी। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। जिसके बाद फिल्म के दूसरे पार्ट में करीना कपूर नजर आई थी हालांकि तीसरे पार्ट में लीड रोल में कौन सी अदाकारा होंगी,ये बात सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *