खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना हो गया है रिलीज, 24 घंटे में कमाए लाखों व्यूज
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं।
भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक और ट्रेंडिंग गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”डोली में गोली मारदेम 3” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक पवन धुन स्टूडियो ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी के साथ शोना द्विवेदी नजर आ रही हैं। गाने को World Voice Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इस गाने को पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके है।
भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इन दिनों बैक टू बैक फ़िल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपना एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम ”केस तेरी रानी लड़ेगी” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी नजर आ रही हैं। खेसारी और नीलम की जोड़ी देखते ही बन रही है। फैंस को इनदोनो की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग फिल्म ”मेहरबान” का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में खेसारी लाल रंग की धोती पहने शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में खेसारी के पीछे मां काली की विशालकाय प्रतिमा भी नजर आ रही है।
