March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आर्यन खान 4 साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन, NCB की पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को मुंबई में हो रही क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उन्होंने रविवार की रात जेल में गुजारी। इसके बाद सोमवार को उनकी पेशी होगी। आर्यन के लिए आज का दिन काफी खास है। उनका केस देश के जानें-मानें वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं।

ड्रग्स पार्टी वाली शिप पर फिर की छापेमारी

ड्रग्स मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी वाली शिप पर आज सोमवार की सुबह 6 बजे एक बार फिर से छापा मारा है। एनसीबी क्रू के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आर्यन की हुई शाहरुख खान से बात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स मामले में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रकिया के तहत NCB ने अपने लैंडलाइन फोन से करीब 2 मिनट आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से फोन पर बात करवाई है।

4 साल से कर रहे ड्रग्स का सेवन

एनसीबी ने आर्यन खान से लंबी पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। जिसके मुताबिक, आर्यन करीब 4 साल से ड्रग्स सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा वो भारत के बाहर भी ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। जिनमें यूके-दुबई जैसे देश शामिल हैं। आर्यन और अरबाज लगभग 15 साल से दोस्त हैं। आर्यन फिल्म मेकिंग से भी जुड़ा हुआ है।

सतीश मानशिंदे दायर करेंगे जमानत याचिका

सतीश मानशिंदे मुंबई के सेशंस कोर्ट में आज जमानत याचिका दायर करेंगे। उनकी एक दिन की NCB कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। सूत्रों की मानें, तो NCB उनकी जमानत का विरोध नहीं करने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *