April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शेयर बाजार में आई शानदार तेजी, सेंसेक्स 700 अंक से बढ़ा, निवेशकों को हुआ जबरदस्त फायदा

नई दिल्ली। ग्लोबल स्तर पर नए महीने के पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की जा रही है। अब बाजार में चौतरफा खरीदारी की वजह से कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा बढ़ता हुआ दिख रहा है। वहीं निफ्टी50,17700 के पार निकल गया है। वहीं हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC, इंफोसिस, ICICI बैंक में मजबूती से सेंसेक्स 59,492.08 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई है। वही अब बाजार में उछाल से निवेशकों को 2.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा होता दिख रहा है।

दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में भी 1.11 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.35 फीसदी तक उछला है।

हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स

आज कारोबार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। एनएसई पर भी सभी सेक्टोर इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.92 फीसदी तक दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी 0.97 फीसदी, निफ्टी ऑटो 0.71 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.24 फीसदी, निफ्टी आईटी 0.96 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है।

निवेशकों की दौलत बढ़ी

घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी से निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। उनकी दौलत 2.80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई। बीते शुक्रवार बीएसई लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 2,59,60,495.35 करोड़ रुपये था जो आज 2,81,721.36 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,42,216.71 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *