June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना के मामलों में कमी, बीते 24 घंटों में सामने आए 21 हजार से कम नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,799 नए मामले आए, 26,718 रिकवरी हुईं और 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इससे एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 22,842 नए केस सामने आए थे।

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा

कुल मामले: 3,38,34,702
सक्रिय मामले: 2,64,458
कुल रिकवरी: 3,31,21,247
कुल मौतें: 4,48,997
कुल वैक्सीनेशन: 90,79,32,861

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 2,64,458 हैं जो कि 200 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं रिकवरी रेट 97.89% बनी हुई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,91,676 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,42,52,400 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *