थाना निवाडी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 8.8.25 की रात्रि में कैब चालक को घायल कर कार लूटने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार
Oplus_0
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
गाजियाबाद।थाना निवाडी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दिनांक 8.8.25 की रात्रि में कैब चालक को घायल कर कार लूटने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार। कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व घटना में लूटी गयी कार वैगनआर UP 16QT 5094 तथा मजरूब का आधार कार्ड एवं मजरुब का खून लगा एक रूमाल व घटना में प्रयुक्त एक किचन चाकू, बरामद।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8.8.2025 को थाना निवाडी पर वादी रिजवान पुत्र इकबाल निवासी सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर द्वारा कैब/ कार लूटने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि दिनांक 8.8.2025 को वादी उपरोक्त का भाई जाकिर अपनी ओला कार वैगनआर नं0 UP 16QT 5094 को लेकर बुकिंग में गया था। जिसे 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट कर छोटे हरिद्वार के पास (गंगनहर मुरादनगर) से वैगनआर कार व उसके मोबाइल फोन लूटकर ले गये है । उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन कर अथक प्रयास किये गये । आज दिनांक 11.8.2025 को थाना निवाडी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त अभय पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम सूत्याना चौकी कुलेशरा के सामने थाना ईकोटेक 3 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को दौराने पुलिस मुठभेड डिडौली गंगनहर पुल पटरी पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में लूटी गयी कार वैगनआर नं0 UP 16QT 5094 एवं मजरुब जाकिर का आधार कार्ड व मजरुब का खून लगा एक रुमाल तथा घटना में प्रयुक्त एक किचन चाकू बरामद हुआ है। मौके से दो अभियुक्त फरार हो गये है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु काबिंग की जा रही है, तथा गिरफ्तार घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तारी अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि दिनांक 8.8.2025 को वह अपने साथी आदित्य राणा पुत्र दिनेश राणा निवासी सपनावत ठाकुर थाना कपूरपुर जनपद हापुड व कुणाल पंवार पुत्र दीपक पंवार निवासी संजयनगर थाना मधुबन बापूधाम गाजियाबाद के साथ मिलकर नोएडा से उक्त कार बुकिंग कर लाये थे। जिसे छोटा हरिद्वार के पास गंगनहर पर चालक पर चाकू से हमला कर चालक के मोबाइल फोन, पर्स/ नगदी व कार को लूटकर ले गये थे । गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह कविनगर में अनिल कुमार गर्ग की कोठी पर गार्ड की नौकरी करता था मार्च के महिने में मैने अपने मालिक अनिल कुमार गर्ग की गाडी चोरी कर ली थी जो मुझसे पुलिस द्वारा बरामद कर ली गयी थी। उक्त कार चोरी के सम्बन्ध में थाना कविनगर पर 276/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, तथा इस लूटी हुई वैगनआर कार से अपने मालिक अनिल कुमार गर्ग के अपहरण की योजना बनायी थी जो सफल नही हो पायी। इस कारण आज इस गाडी को मैं अपने साथियों के साथ मिलकर बेचने के लिये मेरठ जा रहा था, कि पुलिस ने पकड लिया तथा मेरे दो साथी मौके से फरार हो गये ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अभय पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम सूत्याना चौकी कुलेशरा के सामने थाना ईकोटेक 3 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष,
बरामदगी का विवरण
1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर घटना में लूटी गयी कार वैगनआर नं0 UP 16QT 5094
एवं मजरुब जाकिर का आधार कार्ड, मजरूब का खून लगा एक रूमाल व घटना में प्रयुक्त एक किचन चाकू,
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निवाडी पर लूट व पुलिस मुठभेड के 2 अभियोग तथा थाना कविनगर पर वाहन चोरी का 1 अभियोग- कुल 3 अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना निवाडी पुलिस टीम ।
